चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देने एलईडी रथ यात्रा निकली
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

निंबाहेड़ा।

राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र निंबाहेड़ा के उपखंड स्थित विभिन्न गांवों में एलईडी रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित ऑडियो–विजुअल सामग्री के जरिए ग्रामीणों को राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

एलईडी रथ यात्रा मंगलवार को बांगरेड़ा मामादेव, जलिया, गादोला, बरडा एवं केली गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना तथा पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

यात्रा के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट एवं पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत बड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एलईडी रथ यात्रा में सहभागिता की। यहां ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

रथ यात्रा के विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष ओंकार लाल जाट ने बताया कि 17 दिसंबर, बुधवार को यह एलईडी रथ बडौली घाटा, मांगरोल एवं सतखंडा गांवों में पहुंचेगा, जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

विधायक कृपलानी ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से एलईडी रथ यात्रा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल से जुड़े कार्यों को और गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा पूरी मंडल महामंत्री राधेश्याम दर्जी, हीरालाल जटिया, मंडल उपाध्यक्ष पप्पूलाल गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रवि जाट, दाड़म गायरी गादोला, सोहन जाट, सुरेश वैष्णव, जमनालाल माली, राजेश वैष्णव, कालूराम तेली, अंबालाल सुथार, पूर्व सरपंच मोहन जाट, बूथ अध्यक्ष देवकरण सुथार, शांतिलाल सुथार, महिपाल राठौड़, अंबालाल रेगर, ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल एवं पटवारी अनीता मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। रथ यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

What's your reaction?