चित्तौड़गढ़ - यूरिया की निरंतर आपूर्ति जारी, कालाबाजारी पर सख्त निगरानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

जिले में रबी फसल 2025 के अंतर्गत गेहूं की बुवाई एक साथ होने के कारण यूरिया उर्वरक की मांग में वृद्धि हुई है। माह अक्टूबर में जिलेभर में हुई अच्छी वर्षा के चलते किसानों द्वारा व्यापक स्तर पर गेहूं की बुवाई की गई है। गत वर्ष गेहूं का क्षेत्रफल 1,40,150 हेक्टेयर था, जबकि रबी 2025 में अब तक 1,55,110 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जिससे यूरिया की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ी है।

रबी 2025 में जिले की कुल अनुमानित मांग 55,500 मैट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध अब तक लगभग 46,000 मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है। जिले में यूरिया की आपूर्ति निरंतर जारी है। हाल ही में इफको की एक रैक प्राप्त हो चुकी है तथा इसी सप्ताह 1–2 अतिरिक्त रैक और प्राप्त होने की संभावना है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें तथा तरल नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का अधिक उपयोग करें, जिससे पौधों को नाइट्रोजन की सटीक मात्रा प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि यूरिया में नाइट्रोजन की उपयोगिता लगभग 30 प्रतिशत ही होती है, शेष मात्रा भूमि या वायुमंडल में नष्ट हो जाती है।

जिले में यूरिया की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उर्वरक विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि वे उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए किसानों को उर्वरक का विक्रय करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गुण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत निर्धारित 366 नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2,508 उर्वरक नमूने लिए जा चुके हैं। जिले में 583 उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया, 72 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 16 उर्वरक अनुज्ञा पत्र निलंबित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 प्रकरणों में पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रयोगशाला द्वारा अमानक घोषित उर्वरकों के मामलों में संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध माननीय न्यायालयों में 21 इस्तगासे भी दायर किए गए हैं।

What's your reaction?