504
views
views
सीधा सवाल। कपासन। आरएनटी कृषि महाविद्यालय, कपासन के डीन प्रो. एल. के.दशोरा ने बताया कि महाविद्यालय के दो संकाय सदस्य डॉ. शैख मुनीशा एवं देवी लाल जाट ने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रारंभिक कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक परीक्षा और नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस अवसर पर कृषि संकाय के सभी सदस्यों ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी। महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान और नीमा खान ने संकाय सदस्यों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में न केवल छात्रों बल्कि संकाय सदस्यों के केरियर विकास के लिए भी बहुत अनुकूल वातावरण है।