1113
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। जिला विशेष शाखा टीम चित्तौड़गढ़ व बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 44 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एस्कोर्टिंग कार व मादक पदार्थ की तस्करी मे काम मे ली गई कार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन, डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन और बेगूं थानाधिकारी धर्मराज मीणा उप निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. कमलेश, अरूण, विजय, राधेश्याम, भागीरथ, महेन्द्र व हरमेन्द्रसिह के द्वारा डीएसटी टीम के हैड कानि भूपेन्द्रसिह व कानि. सुरेन्द्रपाल, विजय व दीपक की सूचना पर एनएच 27 चित्तौड़गढ कोटा हाईवे पर सूरतपुरा के पास नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक ब्रेजा कार को एस्कोर्टिंग करते हुए व एक फ्रोक्स कार जिसमें अवैध मादक पदार्थ कुल 44 किलो 300 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया। उक्त डोडाचूरा, एस्कोर्टिंग व मादक पदार्थ के परिवहन मे काम मे ली जा रही उक्त दोनो कारो को जब्त कर आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र प्रभुलाल धाकड निवासी उमर थाना रतनगढ जिला नीमच म.प्र., 24 वर्षीय शुभम पुत्र रामचन्द धाकड निवासी उमर थाना रतनगढ जिला नीमच म.प्र., 19 वर्षीय गणपत पुत्र हरिराम जाट निवासी गोदारों का बास, बेनण थाना कापरडा जिला जोधपुर व 19 वर्षीय गौतम पुत्र राकेश जाति सुथार निवासी सुथारों का बास, बेनण थाना कापरडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध बेगूं पुलिस थाने पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।