567
views
views
सीधा सवाल। कपासन। नगर मे स्थित बड़ला वाले सगस जी बावजी मंदिर परिसर में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। पंडित मनोज शर्मा ने बताया की कथा के शुभारंभ में 25 दिसंबर को प्रातः 11:15 से भव्य अमृत कलश एवं भागवत ग्रंथ की शोभा यात्रा पंचमुखी बालाजी कपासन से बेंड बाजो के साथ प्रारंभ होगी।उसके उपरांत नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल सगस जी बावजी मंदिर परिसर तक आएगी।सगस जी बावजी मंदिर परिसर में व्यास पीठ पर पं. आशीष आनन्द महाराज प्रतिदिन 12:15 से 4:00 बजे तक भागवत कथा श्रवण कराएंगे। कथा का यह आयोजन कपासन नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ, क्षेत्र तथा नगर वासियों द्वारा आयोजित हैं।आयोजन की तैयारीया आरंभ हो चुकी हैं।भागवत सप्ताह के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना हैं।