651
views
views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। ग्राम पंचायत अरनिया जोशी के ग्रामवासी अपनी बेटी स्नेहा बैरागी पिता रामनिवास बैरागी के राजस्थान पुलिस सेवा में चयन पर हर्षोल्लास से झूम उठे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्री चारभुजा गरबा मंडल, अरनिया जोशी के तत्वावधान में स्नेहा बैरागी का अपने गांव में भव्य प्रवेश एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम–जानकी मंदिर, अरनिया जोशी में पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जहाँ ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्नेहा का अभिनंदन किया।
स्वागत क्रम में वरिष्ठ समाज सेवी रामनारायण पालीवाल ने स्नेहा बैरागी को मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात गांव के प्रबुद्धजनों द्वारा पारंपरिक रूप से उपरणा पहना कर स्वागत किया गया तथा डीजे के साथ पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने नारे लगाकर स्नेहा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और इसे गांव की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर श्री चारभुजा गरबा मंडल के अध्यक्ष रघुवीर पालीवाल, सचिव मयूर पालीवाल, कोषाध्यक्ष घनश्याम धाकड़, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल पालीवाल, लक्ष्मी लाल धाकड़, प्रकाश धाकड़, जसवंत पुष्करणा, हेमंत पालीवाल, महेंद्र सिंह चारण, कन्हैयालाल पालीवाल, लक्ष्मण दास बैरागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्नेहा बैरागी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव से गांव का नाम रोशन करने की कामना की।