views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मंडफिया न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पीठासीन अधिकारी विकास कुमार अग्रावत की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं बिजली से संबंधित कुल 139 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनसे 26 लाख 56 हजार रुपए की राशि वसूल की गई।
इसके अतिरिक्त न्यायालय के 96 अन्य प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ, जिनमें 44 लाख 23 हजार 230 रुपए की धन वसूली की गई। इस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से कुल 70 लाख 79 हजार 230 रुपए की वसूली की गई।
लोक अदालत मंडफिया बेंच के सदस्य के रूप में एसडीएम भदेसर रंजनी मीणा एवं अधिवक्ता शफा आलम उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय बार संघ के अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी प्रमोद वैष्णव, नकुल सिंह सहित बिजली एवं बैंक विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन से आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिला तथा लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान संभव हो सका।