चित्तौड़गढ़ / कपासन - नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लगभग 28 करोड़ रुपए के 25 विकास कार्यों को दी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका बोर्ड कपासन की साधारण बैठक में लगभग 28 करोड़ रुपए के 25 विकास कार्यों को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। यह बैठक सोमवार शाम को आयोजित हुई, जिसमें कस्बे को डी ग्रेड से सी ग्रेड नगर पालिका में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक विधायक अर्जुन लाल जीनगर के आतिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।जिस पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की।

राज राजेश्वर तालाब की पाल का 6 करोड़ रुपए से होगा सौंदर्याकरण

जेईएन खेमराज ने बताया कि बोर्ड ने 18 नए विकास कार्यों, 5 विकास कार्यों की संशोधित एवं वित्तीय स्वीकृति और 2 विकास कार्यों की समयावधि बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन विकास कार्यों में निर्माणाधीन सब्जी मंडी के प्रथम तल पर ई लाइब्रेरी और कार्यालय, तथा द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट का निर्माण 4.99 करोड़ रुपए शामिल है। इसके अतिरिक्त, उपखंड कार्यालय के बाहर 1.44 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक, राजमार्ग पर एक करोड़ रुपए से डिवाइडर, और नए गार्डन के पास 1.44 करोड़ रुपए से चौपाटी का निर्माण किया जाएगा।कोर्ट के पास 5.59 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एम्फीथिएटर का निर्माण होगा। पंडित दीनदयाल स्टेडियम में 1.3 करोड़ रुपए से हाई मास्ट फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। राजेश्वर तालाब की पाल का 6 करोड़ रुपए से सौंदर्याकरण और बस स्टैंड का 50 लाख रुपए से नवीनीकरण भी प्रस्तावित है। मुला माता मंदिर परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से ओपन बरामदा का निर्माण भी इन कार्यों में शामिल है।

नगर के मुख्य मार्गों का महापुरुषों के नाम होगा नामकरण

बोर्ड ने कस्बे के मुख्य मार्गों और चौराहों का महापुरुषों के नाम पर नामांकरण करने का भी प्रस्ताव पारित किया। नंदी शाला निर्माण के लिए भूमि आरक्षित करने और इसमें जन सहभागिता के 10 प्रतिशत खर्च को नगर पालिका द्वारा वहन करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में कस्बे में सीवरेज लाइन बिछाना, कुम्हारिया आवासीय योजना में सामुदायिक भवन का निर्माण, नेहरू पार्क में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करना, नगर पालिका क्षेत्र में दो मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाना और विधायक जनसुनवाई के लिए भवन निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका में दो जमादारों की स्थायी नियुक्ति की मांग भी रखी गई।

पालिका अध्यक्ष ने पार्षदों का जताया आभार

बैठक में नपा उपाध्यक्ष ऐजाज अली ने सभी पार्षदों का विकास कार्यों में सहयोग करने पर आभार ज्ञापित किया। बैठक में पार्षद लोकेश राव, रोशन सोनी, भेरू लाल पुर्बीया ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। मुकेश पलोड़ ने दरगाह मार्ग पर मेन रोड से नॉनवेज की स्टालों को हटाने की मांग रखी। विधायक जीनगर ने पार्षदों को आश्वत किया कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, आवश्यकता के अनुसार राज्य सरकार से राशि स्वीकृत करवाई जाएगी।बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज़ अली, पार्षद भेरूलाल पुर्बिया, लोकेश चौधरी, अशोक कुमार विजयवर्गीय, पुष्पा देवी वैष्णव, कन्या देवी सोनी, महबूब शाह, केशु लाल भील, मुकेश चंद्र पलोड, वन्दना देवी दधीच, रोशन लाल सोनी, कुलदीप सोनी, वंदना स्वर्णकार, सुनीता शर्मा, तसनीम बानो, लता वैष्णव, हीरा लाल बागड़ा, गंगा देवी खटीक, मंजु देवी आचार्य, गोपाल लाल पुर्बिया सहित पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर वरिष्ठ सहायक राम प्रशाद गायरी, गोपाल सुथार, नन्द लाल मेनारिया, प्रकाश शर्मा, सचिन सोनवाल, चंदा चनाल, रेखा कोदली, प्रियंका गर्ग, शांति लाल खटीक, शकील मोहम्मद, हीरा लाल, माधव लाल, जानकी लाल, विष्णु सोनी, मुकेश कोदली, विजय कोदली, विशाल कोदली, राजकुमार खटीक, ललित कुमार टेलर आदि मौजूद रहे।

What's your reaction?