1008
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में अरावली बचाओ, मनरेगा का नाम परिवर्तन को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में शहीद स्मारक के पास उप वन संरक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि अरावली बचाओ एवं मनरेगा नाम परिवर्तन को लेकर दिनांक 26 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर समाप्त होगा, उक्त विरोध प्रदर्शन की तैयारी बैठक प्रतापनगर स्थित एक कार्यालय पर आयोजित जिसमें प्रदर्शन की रूपरेखा तय करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत रणजीत लोठ, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, बृज मोहन सिंह राव, राजदीप सिंह राणावत , एनएसयूआई अध्यक्ष कान्हा वैष्णव, युवा उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, पीसीसी सदस्य एससी विभाग रामेश्वरलाल बैरवा, पार्षद शैलेंद्र सिंह शक्तावत, जिला सचिव शंकर शंकर सेन, गजानंद शर्मा, पिंटू विजयवर्गीय, युवक कांग्रेस के कमलेश माली, शंभुलाल शर्मा, भेरूलाल पुरबिया, संजय रैगर, सत्यनारायण सेन मौजूद रहे।