चित्तौड़गढ़ - अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चोरी व संपत्ति संबंधी अपराध नियंत्रण और अपराध जगत से विमुख होकर स्वावलंबन के जरिए समाज के मुख्य धारा में लाने की दिशा में जिला पुलिस के अभिनव प्रयोग ने न केवल चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाई है, बल्कि इसके समाज सुधार के क्षेत्र में भी नया आयाम दिखाई दे रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने नव वर्ष पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए इस प्रकार के अनूठे अभियान का शुभारंभ किया है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी प्रारंभिक तौर में ही नजर आने लगे हैं।
      जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने इस संबंध में जिले के समस्त थानों को निर्देशित किया। जिस पर संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त तथा पूर्व में चालानशुदा अपराधियों को थानों पर बुलाकर समझाईश देकर एवं अपराध के दुष्परिणाम व स्वावलंबन के सुखद परिणाम से अवगत करवा कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए नवजीवन की नई दिशा प्रारंभ करने हेतु आत्मनिर्भरता के लिए नए उद्यम व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल के सार्थक परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं।
     
खुद का व्यवसाय और श्रम करके मिल रहा सुकून

रावतभाटा थाना क्षेत्र के बाइक चोरी के मामले में अपराधी रहे रामलाल (छद्म नाम) को जब पुलिस ने समझाईश देकर स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया और प्रोत्साहित किया तो रामलाल ने बताया कि वह पत्थर चुरी का स्टॉक लगाकर व्यवसाय कर रहा है। उसके अलावा खेती-बाड़ी का काम करके सुखचैन से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उसने बताया कि वह चोरी या किसी भी अपराध से दूर है और अब उसे व्यवसाय व खेती में श्रम करके परिवार के साथ सुखी जीवन यापन करने में सुकून मिल रहा है।

गलती से हुआ गुनाह, पर पुलिस की सलाह अच्छी लगी

पारसोली थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी मामले में अपराधी रहे ओमप्रकाश (छद्म नाम) को थाने पर बुलवाकर उसे समझाया गया तो उसने बताया कि वह खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसने बताया कि गलती से उससे गुनाह हो गया, लेकिन पुलिस के नए रास्ते पर चलने की सलाह उसे अब अच्छी लग रही है। वह बिना किसी चिंता और भय के अपने परिवार के साथ मेहनत मजदूरी करके शांतिपूर्वक जीवन जी रहा है।
   
दोष की कालिख मिटाई, अब सही राह पाई

गंगरार थाना क्षेत्र के चोरी की बाइक खरीदने के मामले में लिप्त रहे ताराचंद (छद्म नाम) को थाने पर समझाईश दी गई तो उसका कहना था कि लालचवश उससे भूल हो गई। वह अब जीवन में ऐसा अपराध नहीं करेगा। अब वह बाइक रिपेयरिंग के मैकेनिक का काम करके अपने परिवार की जीविका चला रहा है। इस काम में उसे अच्छी आमदनी हो जाती है। वह समाज में इज्जत के साथ जीना सीख चुका है।
     
अपराध से मुंह मोड़कर, मुख्य धारा में लौटे

 इसी प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी, लूट या अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रहे व्यक्तियों को अपराध नहीं करने की सलाह देकर पुलिस ने श्रम, व्यवसाय या अन्य रोजगार के साधन अपना कर आत्मनिर्भरता और सभ्य सामाजिक नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। इससे प्रेरित होकर उनमें से कई मेहनत, मजदूरी, खेती या अन्य संस्थाओं में नौकरी करके, तो कुछ स्वयं के रिपेयरिंग चाय व खान-पान सामग्री के गुमटी, ठेले लगाकर अपना जीवन यापन करने लगे हैं। इनसे बातचीत करने पर इन्होंने कभी चोरी जैसे तरीका नहीं अपने का संकल्प दोहराया।
     पुलिस कप्तान मनीष त्रिपाठी की अभिनव पहल से जिले के थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही इस प्रकार की प्रवृत्ति में लिप्त लोग अब स्वावलंबन के जरिए जीवन यापन करके समाज की मुख्य धारा में लौटने पर सुखद महसूस करने लगे हैं। इस प्रकार पुलिस की इस पहल के सकारात्मक परिणाम से अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी वर्ष में संपत्ति संबंधी अपराधों के न्यूनतम आंकड़े अभियान की सफलता की गवाही देंगे।

What's your reaction?