1386
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
सेंथी स्थित काली कल्याण धाम में कालिका माता, नागनेच्छा माता एवं कल्लाजी राठौड़ के आदेशानुसार अखंड रामायण पाठ एवं अखंड हवन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार 27 दिसंबर को प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति रविवार 28 दिसंबर को प्रातः 10 बजे संपन्न होगी।
आयोजन के दौरान अखंड हवन के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी निरंतर रूप से जारी रहेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुजन सपरिवार, मित्रों एवं कुटुंबजनों के साथ समय अनुसार आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
गादीपति नवीन त्रिवेदी, गादीपति अंकित त्रिवेदी एवं कल्याण परिवार द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर आशीर्वाद लेने एवं प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया गया है।