882
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ का माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर चित्तौड़गढ़ स्थित आलोक स्कूल परिसर में संघ प्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह बेण्या का वास के सानिध्य में आरंभ हुआ। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले उक्त शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 152 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अपने स्वागत उद्बोधन में संघ प्रमुख श्री ने बताया कि वही व्यक्ति साथ चल सकता है जिसका संकल्प मजबूत हो। शिविर में वे ही स्वयंसेवक पहुंच पाए जिनको समाज व राष्ट्र के प्रति पीड़ा तथा चिंता थी। चिंता को चिंतन में बदलने का कार्य संघ कर रहा है।संस्कार निर्माण का कार्य लंबे समय तक चलने वाला कार्य है। हमें निरंतरता व नियमितता बनाए रखनी है। धैर्य व त्याग की भावना हमारे में विकसित हो।शरीर,मन,भाव से यहां रहेंगे तो ही हमश्रेष्ठता प्राप्त करेंगे। शिविर में प्रातः 5 बजे जागरण से रात्रि 10 बजे शयन तक शिविरार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों प्रार्थना,चर्चा,अर्थबोध, यज्ञ हवन,खेल,बौद्धिक सहित अन्यान्य कार्यक्रमों के माध्यम से अनुशासन,संस्कार सहित क्षत्रियोचित गुणों की सीख दी जा रही हैं। केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली के द्वारा सभी शिविरार्थियों को घटों के अनुसार यज्ञ करवाआहुतियां दिलवाई गई तथा सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया गया। महेंद्र सिंह गूजरावास के निर्देशन में पथक प्रमुखों द्वारा विभिन्न खेल खिलाए गए।