प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी की 11 साल की बेटी जिनिशा आंजना ने साउथ अफ्रीका में लहराया तिरंगा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...? * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ जेल में मिली भगत का खेल, पैसे लेकर उपलब्ध करवाई निषिद्ध सामग्री, विभाग की जांच में हुआ खुलासा, प्रकरण दर्ज * चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता रमेश ईनाणी हत्याकांड, संत भजनाराम की हुई गिरफ्तारी, शूटर उपलब्ध कराने का आरोप * चित्तौड़गढ़ - हफ्ता वसूली के लिए हाथ ठेलों पर तोड़-फोड़ करने वाले गिरफ्तार, उसी चौराहे पर निकाला जुलूस, जिससे जनता में खत्म हो डर * चित्तौड़गढ़ - उदयपुर-मंदसौर ट्रेन को बे पटरी करने की साजिश, ट्रेक पर थी लोहे की प्लेटें, इंजन का प्रेशर पाइप फटा * चित्तौड़गढ़ / राशमी - अनियंत्रित कार पलटी, युवक की मौत * चित्तौड़गढ़ - सरकार और ग्राहक दोनों को लग रहा चुना, बिना कन्वर्जन कट रही कालोनियां * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी की 11 साल की बेटी जिनिशा आंजना ने साउथ अफ्रीका में लहराया तिरंगा * चित्तौड़गढ़ - राजसमंद को नोटिस चित्तौड़ में कारवाई कब..! * चित्तौड़गढ़ - समझ से परे सरस का स्वदेशी बहिष्कार, उत्पादों की कमी या फिर सांसद का विरोध * चित्तौड़गढ़ - रमेश ईनाणी हत्याकांड का मामला, नामजद होने से संत रमताराम व भजनाराम रामस्नेही संप्रदाय से बाहर * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - सीट बेल्ट को लेकर हुवे विवाद में चालक को ले जाने के दौरान नीचे गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो, एएसआई लाइन हाजिर

सुबह 4 बजे की साधना, 6 महीने का कठिन अभ्यास और आत्मविश्वास ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। सफलता न उम्र देखती है, न साधन वह सिर्फ समर्पण, अनुशासन और जिद पहचानती है। इस बात को प्रतापगढ़ जिले के छोटे से शहर छोटीसादड़ी की 11 वर्षीय नन्ही तैराक जिनिशा आंजना ने पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है। जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और मोबाइल की दुनिया में उलझे रहते हैं, उस उम्र में जिनिशा ने सुबह 4 बजे उठकर सपनों की ऐसी तैयारी की, जिसने उसे देश की सीमाओं से बाहर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया। जिनिशा आंजना ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ अफ्रीका के मोसेल बे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेकर न केवल देश का मान बढ़ाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। छोटीसादड़ी जैसे छोटे शहर से निकलकर जिनिशा आंजना ने वह कर दिखाया, जो कई बार बड़े शहरों और बेहतर संसाधनों वाले खिलाड़ी भी नहीं कर पाते। 4 दिसंबर को जिनिशा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मोसेल बे, साउथ अफ्रीका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भाग लिया और वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि उस संघर्ष की जीत थी, जो वर्षों की मेहनत, असफलताओं और अटूट विश्वास से होकर गुजरा।

हार से घबराई नहीं, हार को सीढ़ी बनाया

जिनिशा के पिता सुनील आंजना बताते हैं कि वर्ष 2022 में उसने पहली बार चित्तौड़गढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद 2023 में जयपुर में दो बार राज्य स्तरीय और स्विमिंग फेडरेशन की प्रतियोगिताएं खेलीं, लेकिन हर बार परिणाम मनमुताबिक नहीं रहा। यहीं से जिनिशा की असली कहानी शुरू होती है। उसने हार को अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत माना। उसने तय कर लिया कि अगर सफल होना है, तो आराम और समझौतों को पीछे छोड़ना होगा।

गर्मी की छुट्टियां खेल में नहीं, पसीने में बदलीं

जानकारी में सामने आया है कि जहां बच्चे गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय बिताते हैं, वहीं जिनिशा ने अपनी छुट्टियों को कड़ी ट्रेनिंग में बदल दिया। पिछले 6 महीनों तक वह रोजाना सुबह 4 बजे उठकर घर से निकलती, पांच बजे नीमच के स्विमिंग पूल पहुंचती और लगातार 4 घंटे अभ्यास करती। न मौसम की परवाह, न थकान का बहाना। बिना एक दिन छोड़े उसने यह कठिन दिनचर्या निभाई।

राष्ट्रीय मंच से अंतरराष्ट्रीय उड़ान

इस निरंतर मेहनत का नतीजा इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सामने आया, जहां जिनिशा ने अंडर-13 गर्ल्स कैटेगरी में देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया। यही उपलब्धि उसके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का टिकट बन गई। इसके बाद 4 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना, जिनिशा के जीवन का ऐतिहासिक पल बन गया।

मेहनत करो, क्योंकि मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती

जिनिशा की मां प्रियंका आंजना बताती हैं कि बेटी की इस उपलब्धि के पीछे मेंटर प्रभु मूलचंदानी, कोच सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादौन, नीलेश घावरी और आयुष गोंड़ का अहम योगदान रहा है। इन सभी ने जिनिशा को तकनीक के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती सिखाई। अपनी सफलता पर बातचीत करते हुए जिनिशा आंजना ने कहा, “मेहनत करो, क्योंकि मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती।” जिनिशा की यह सोच ही उसे खास बनाती है।

What's your reaction?