567
views
views
सीधा सवाल। कपासन। पीरे तरीकत औलादे गौसे आजम हजरत अल्लामा अलहाज डाॅ. सैयद जलालुद्दीन अशरफ उर्फ कादरी मियां किछोछवी चेयरमेन मखदूम अशरफ मिशन पण्डवा शरीफ जिला मालदा पश्चिम बंगाल का मेवाड, राजस्थान का दौरा निम्नानुसार रहेगा।मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार तीस दिसम्बर मंगलवार उपरेडा राशमी, 31 बुधवार गंगरार, एक जनवरी जुमेरात देवल्दी प्रतापगढ़, दो जनवरी शुक्रवार बजरंगगढ़ प्रतापगढ़, तीन जनवरी शनिचर माण्डलगढ़ ,चार जनवरी रविवार उदयपुर, पांच जनवरी सोमवार सावा, छ मंगलवार कपासन जश्ने अशरफ मे शिरकत कर सात बुधवार को प्रातः काल डबोक हवाईअड्डे से लखनऊ तशरीफ ले जाएगें।