views
सीधा सवाल। चंदेरिया। व्यापार सेवा संस्थान, चंदेरिया के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार 30 दिसंबर को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न हुआ। कुल 374 मतों में से 366 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिससे चुनाव में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में संजय शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। उन्हें कुल 222 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार सेन को 76 मत मिले। इस तरह संजय शर्मा ने 146 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीतकर व्यापारियों का भरोसा अपने नाम किया। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में चुनाव समिति के सदस्यों महेश जागेटिया, गणपत टेलर, विजय चौधरी, महेंद्र सिंह, संजय जोशी, राजेश राठी, बलवंत सिंह बाबेल, चतर सिंह सेठीया, सत्यनारायण शर्मा और गणपत मेनारिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शर्मा को बधाइयाँ दीं। संजय शर्मा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और संस्थान को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।