चित्तौड़गढ़ - जन्मदिन मनाने गए भाई के साथ की मारपीट, उपचार करवा घर लौटते पुनः किया हमला, बंदूक से किए फायर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कोटा फोरलेन पर सोमवार रात को एक युवक के साथ मारपीट की गई। यह युवक अपना जन्मदिन मनाने गया था। बाद में घायल युवक को उसका भाई उपचार करवा कर घर लौट रहा था कि रास्ते में बिना नंबरी स्कॉर्पियो ने आए बदमाशों ने एक बार फिर से हमला कर दिया। बदमाशों ने बंदूक से फायर भी किए साथ ही कार में तोड़-फोड़ कर दी। इस पर प्रार्थी व इसके साथी कार से उतर कर खेतों में भाग गए। इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने पर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज का मामले में अनुसंधान शुरु कर दिया है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने पर बिजयपुर थाने के गोपालपुरा निवासी नारायण पुत्र रतनलाल जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसका छोटे भाई विनोद जाट व उसके दोस्त के साथ होटल पर जन्मदिन मनाने गया था। यहां मायरा निवासी प्रहलाद गुर्जर, गिरधारी गुर्जर गलियामल निवासी दिनेश गुर्जर व इनके साथियों ने मारपीट की। इससे विनोद के सिर में गम्भीर चोट आई। इस हमले की रिपोर्ट प्रार्थी भाई विनोद ने बस्सी थाने पर की है। विनोद के सिर मे गम्भीर चोट लगने से उसे बस्सी अस्पताल लाए, जहां से उसे चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। विनोद को उसके मित्र जिला चिकित्सालय ले गए थे।
इस पर नारायण जाट भी जिला चिकित्सालय पहुंचा। यहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इस पर नारायण अपने भाई विनोद को लेकर गांव जाने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उनके साथ कमलेश पुत्र भंवरलाल, रोहित पुत्र रतनलाल जाट, जीतू पुत्र रामलाल जाट, कन्हैयालाल पुत्र लेहरू जाट थे। स्कोर्पियो में भाई विनोद जाट व उसके दोस्त थे। वेन्यु कार में मुकेश जाट, राजु जाट, कालू जाट थे। प्रार्थी तीन कार साथ हो मे स्विफ्ट डिजायर में आगे चल रहा था। रात करीब दो बजे तीनों वाहन आछोडा-सुरजना के पास पहुंचे। तभी पीछे से इनकी रैकी करते हुए बिना नम्बरी स्कोर्पियो से मायरा निवासी प्रहलाद गुर्जर, गिरधारी गुर्जर व इनके 3-4 अन्य साथी, क्रेटा कार से दिनेश गुर्जर निवासी गलियामाला व इससे 3-4 अन्य साथी आए। इन्होंने नारायण जाट की कार से आगे निकल इसे आड़े लगा रुकवा दिया। बाद में आरोपियों ने जान से मारने कि नियत से कार पर बारह बोर बंदूक से फायर किए। इससे नारायण जाट व इसके साथी जान बचाने के लिए कार छोड कर खेतों में भाग गए। बाद में आरोपियों ने कार में तोड़ फोड़ की। बाद में आरोपित बस्सी की और फरार हो गए। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, बताया गया कि हमलावर और आरोपियों के बीच पूर्व में भी विवाद हुवे थे। आशंका है पुलिस मुखबिरी की आशंका में झगड़ा हुआ हो। वहीं। पुरानी रंजिश में सोमवार रात को पहले बस्सी थाना इलाके में होटल पर मारपीट और बाद में देर रात फायरिंग एवं तोड़ फोड़ का मामला हुआ।

एफएसएल टीम को बुलाया, जुटाए साक्ष्य

पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर किया है। सूचना देकर एफएसएल टीम को चित्तौड़गढ़ बुलाया। फायरिंग एवं तोड़ फोड़ से क्षतिग्रस्त हुई कार को जब्त कर कोतवाली थाने लाए। यहां एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कोतवाली थाने के जाब्ते के साथ एफएसएल टीम मौके पर भी पहुंची हैं। एफएसएल टीम की प्रारंभिक जांच के फायरिंग की पुष्टि हुई है।

What's your reaction?