चित्तौड़गढ़ - हाथ ठेलों पर खुले आम तोड़-फोड़ हफ्ता वसूली का आरोप, एक आरोपित गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की तलाश, वायरल हुआ वीडियो
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में जहां एक ओर पर्यटन बढ़ने के साथ ही शहर में पर्यटन माफिया सक्रिय है। वहीं अब शहर में हाथ ठेले लगा कर मेहनत-मजदूरी से अपना घर चलाने वाले रेहड़ी वालों से भी वसूली का गैंग सक्रिय हो गया है। अब यह गैंग रंगदारी मांगने लगा है और नहीं देने पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। शहर में मंगलवार रात सेंती के राजीव गांधी पार्क के बाहर स्थित हाथ ठेलों पर इसी प्रकार का दृश्य देखने को मिला। यहां हाथ ठेलों से 200 रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए जम कर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं समस्त हाथ गाड़ी व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि शंकरलाल डांगी ने थाने पर रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह उदयपुर मार्ग पर राजीव गांधी पार्क के बाहर अन्य हाथ ठेला व्यवसायियों के साथ विभिन्न तरह के खाने-पीने की स्टाल लगा कर अपना जीवन यापन करता हैं। यहां पिछले कुछ समय से मोहन, धनराज, उदयराम गुर्जर सहित नेनू, राहुल जायसवाल और अन्य 7-8 व्यक्ति लगातार धमकियां देकर वसूली में लगे है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर कई बार 200-200 रुपए की वसूली भी की है। रिपोर्ट। मनाया कि मंगलवार रात को कुछ लोग स्कॉर्पियों वाहन में सवार होकर आए। यहां प्रार्थी के चेतक पानी-पुड़ी के ठेले पर हमला कर दिया। इस दौरान ठेला संचालक शंकरलाल और उसकी पत्नी लक्ष्मी व अन्य कार्मिकों के साथ मारपीट की और ठेले में जम कर तोड़ फोड़ कर सड़क पर सामान बिखेर दिया। बाद में आरोपित मौके से फरार हो गए। सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। मामले में उदयलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। इसका भाई मोहन मौके से फरार हो गया, जिसकी और इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ वसूली की शिकायत थी, जिस पर भी कार्यवाही की थी।

हमला होते ही दहशत में आए लोग, भागे मौके से

मौके पर कई हाथ ठेले लगे हुवे हैं, जहां लोग नाश्ता करने आते है। रात को करीब 9 बजे हाथों में डंडे, सरिए और हथियार लेकर आए। इन लोगों ने सरेआम धमकियां दी। ठेले पर तोड़ फोड़ करते ही लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग तो मौके से भागते दिखाई दिए। पुलिस अधीक्षक को सौंपी ज्ञापन में व्यवसायियों ने आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पहले भी थाने में दी रिपोर्ट, नहीं हुई कार्यवाही

इससे पहले भी लगातार मारपीट कर हफ्ता वसूली की घटनाएं सामने आई है, जिसकी सदर थाने में रिपाेर्ट दी है। पूर्व में शंकरलाल डांगी ने गत 26 दिसम्बर को इस प्रकार की रिपोर्ट दी। इसमें 5 लोगों ने उसके ठेले पर आकर मारपीट की। इसमें उदयलाल गुर्जर साथ था। यह लोग भी बोलेरो वाहन में सवार होकर आए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं गत 7 जुलाई 2025 को भी इन गुंडों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इधर, जानकारी में सामने आया कि राजीव गांधी पार्क की फाटक के यहां किसी ठेला संचालक ने सीसी टीवी कैमरे लगा रखे हैं। मंगलवार रात को हुई यह घटना भी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ आरोपित नकाब बांध कर भी आए थे। बाद में फिल्मी स्टाइल में हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

What's your reaction?