चित्तौड़गढ़ - परिवहन विभाग तीन माह में वसूलेगा 150 करोड़, अब तक 50 प्रतिशत राजस्व की पूर्ति
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय को आवंटित किए लक्ष्य की पूर्ति को लेकर विभाग के अधिकारी एवं उड़नदस्ते लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब तक 50% राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। वहीं अगले तीन माह में करीब 150 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर विभाग योजना बना कर कार्य कर रहा है। ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों से होने वाले टैक्स वसूली में ही सबसे अधिक राजस्व लक्ष्य प्राप्ति की उम्मीद विभाग के अधिकारी लगा कर बैठे हैं।

चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन अधिकारी स शाह एनएन शाह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय को वर्ष 2025-26 में 296 करोड़ 52 लाख रुपए के राजस्व लक्ष्य की वसूली का लक्ष्य दिया था। इसको लेकर वित्तीय वर्ष के शुरुआत से ही विभाग प्रयासरत था। आवंटित लक्ष्य के मुकाबले गत 31 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ परिवहन अधिकारी कार्यालय को 135 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह करीब दिए गए लक्ष्य के मुकाबले 50% है। जिला परिवहन अधिकारी एनएन शाह ने बताया कि आगामी तीन माह में राजस्व वसूली को गति दी जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि तीन माह में करीब 150 करोड रुपए के राजस्व लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। इससे मार्च 2026 तक 275 करोड़ तक के राजस्व लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। इससे अधिक के लिए भी विभाग प्रयास करेगा। आगामी दिनों में कार्य योजना बना कर भारी वाहनों से टैक्स वसूली की जाएगी। इसे लेकर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना कर राजस्व वसूली कर ली जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध 275 करोड़ राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी उड़ानदस्तों का जांच अभियान जारी है।

गत साल के मुकाबले अब तक 10 करोड़ ज्यादा वसूली
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभाग इस बार गत साल के मुकाबले अधिक गति से राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि 31 दिसंबर 2024 तक 121 करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली हुई थी। वहीं इस वर्ष 31 दिसंबर 2025 तक 135 करोड रुपए राजस्व की वसूली हुई है। यह गत वर्ष के मुकाबले करीब 10 करोड रुपए ज्यादा है।

20 हजार ट्रकों का टैक्स पूरा करेगा लक्ष्य
जिला परिवहन अधिकारी शाह ने बताया कि आने वाले तीन माह में 150 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। इसमें जिले में पंजीकृत वाहनों को चिन्हित किया है। लक्ष्य प्राप्ति का एक कारण यह भी है कि फरवरी एवं मार्च माह में 20 हजार ट्रकों का 40 हजार रुपए की औसत से टैक्स प्राप्त होगा। ऐसे में जिला परिवार अधिकारी कार्यालय चित्तौड़गढ़ राजस्व लक्ष्य के करीब पहुंचेगा। इसके लिए उड़नदस्तों को भी गति दी जाएगी।

बाइट - एनएन शाह, जिला परिवहन अधिकारी चित्तौड़गढ़

What's your reaction?