चित्तौड़गढ़ - जिला कलेक्टर रंजन की पहल,मधुर यादों के साथ विदा हुई टीमें
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सभी टीमों को मिला यादगार टीम फोटो फ्रेम

सीधा सवाल। चितौड़गढ़। राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के समापन के साथ ही खिलाड़ियों की विदाई का क्रम शुरू हो गया, लेकिन यह विदाई केवल औपचारिक नहीं रही बल्कि चितौड़गढ़ की ऐतिहासिक स्मृतियों से जुड़ी एक भावनात्मक सौगात के साथ सम्पन्न हुई।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अभिनव पहल पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी राज्यों की टीमों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की स्मृति स्वरूप विशेष फोटो फ्रेम भेंट किया गया। यह फोटो फ्रेम न केवल प्रतियोगिता की याद दिलाने वाला है, बल्कि इसमें विश्व धरोहर में सम्मिलित चितौड़गढ़ दुर्ग का विहंगम दृश्य भी सम्मिलित किया गया है, जो मेवाड़ की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

टीम भावना और गौरव का प्रतीक बना फोटो

फोटो फ्रेम में प्रत्येक टीम के सभी खिलाड़ी, उनके कोच, निर्णायक (रेफरी) तथा SGFI के ऑब्ज़र्वर लियाक़ खान को एक साथ शामिल किया गया है, जिससे यह केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक बन गया।

पहले ही संदेश दे चुके थे कलेक्टर

उल्लेखनीय है कि उद्घाटन समारोह के दौरान भी जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों से विश्व प्रसिद्ध चितौड़गढ़ दुर्ग और सांवलिया जी के दर्शन कर ‘सुनहरी यादें’ साथ ले जाने का आह्वान किया था। समापन पर यह फोटो फ्रेम उसी संदेश की सजीव परिणति बनकर सामने आया।

1250 से अधिक फोटो फ्रेम वितरित

इस विशेष पहल के तहत,छात्र वर्ग की 33 टीमें, छात्रा वर्ग की 32 टीमें, साथ ही कोच, निर्णायक एवं ऑब्ज़र्वर को मिलाकर लगभग 1250 से अधिक फोटो फ्रेम वितरित किए गए।

समन्वय से हुआ सफल वितरण
वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराने में आयोजन सांचों जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा के निर्देशन में एडीईओ सतीश दशोरा सहित नियंत्रण कक्ष कार्मिक अरुण सक्सेना, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, संजय कोदली, त्रिलोक शुक्ला, कमलेश डांगड़ा, दीपक पुरोहित तथा सूरज प्रकाश कांटिया, मोहसिन खान, रवि खोईवाल, राहुल लोठ ने विभिन्न टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चितौड़गढ़ की मेहमाननवाज़ी सबको भाई
प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने राजस्थान एवं चितौड़गढ़ की मेजबानी, व्यवस्थाओं और इस अनूठी स्मृति-भेंट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। खिलाड़ियों ने कहा कि यह फोटो फ्रेम उनके लिए केवल एक यादगार नहीं, बल्कि चितौड़गढ़ से जुड़ा एक स्थायी भावनात्मक संबंध बन गया है।
समापन के साथ ही टीमें खेल की उपलब्धियों के साथ-साथ चितौड़गढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संवेदनाओं की मधुर स्मृतियाँ लेकर अपने-अपने राज्यों की ओर रवाना हुईं।

What's your reaction?