189
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में भाजपा संगठन की और से मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई हैं। इसमें भाजपा भदेसर मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष हीरालाल रायका का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और जिला एवं प्रदेश संगठन का आभार जताया है। भाजपा संगठन ने भदेसर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर हीरालाल रायका धीरजी खेडा को मनोनीत किया है। हीरालाल के मनोनयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने खुशी जताई। नियुक्ति के बाद भदेसर पहुंचने पर क्षेत्रवासियो ने रायका का स्वागत किया। यहां मंडल अध्यक्ष रायका पर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रायका ने भैरूजी मंदिर में पहुंच कर दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यकर्ताओं ने भदेसर कस्बे में जुलूस निकाला। स्वागत कर मिठाई वितरण की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या सहित अन्य सभी विधायको एवं संगठन का आभार जताया।