189
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। जोधपुर सनातन धर्म की टीम ने शुक्रवार को श्री महावीर गोपाल गौशाला का भर्मण कर गोमाता को लापसी का भोग लगाया। जानकारी में गौशाला के दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर टीम प्रति वर्ष सांवलिया जी मे विश्राम
करती हुई 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करते है । टीम में आने वाले श्रद्धालु बुजुर्ग तथा भगवान के भक्त होते है । वही सभी सनातन धर्म से ओतप्रोत होते हुए सनातन का प्रचार प्रसार भी करते है । टीम ने शुक्रवार के दिन के साथ एकादसी होने से सांवलिया जी से चिकारड़ा पहुंचे । जहा पर गोमाता को 3 क्विंटल की लापसी का भोग लगाया। लापसी का भोग लगाने में महिला पुरुषों की 6 दर्जन से अधिक उपस्थिति रही। सभी ने गौ माता को लाड़ दुलार प्यार करते हुए अपने हाथों से लापसी खिलाई । वही छोटे बछड़ो को विशेष दुलार किया। सभी ने गौशाला का भ्रमण कर हरी घास गौ माता के निवास स्थान घास घर पानी की स्वच्छ सुंदर व्यवस्था के साथ गौशाला की सफाई व्यवस्था को देखकर अभिभूत हुए। तथा प्रतिवर्ष इसी गौशाला में आने का भी अपने शब्दों में बखान किया। व्यवस्थापक संचालक अग्रवाल ने जोधपुर टीम का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। महिलाएं भी ऐसी सुंदर व्यवस्था देखकर अपने आप को गौशाला संचालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही टीम के इंचार्ज ने ग्वालो का सत्कार किया । जोधपुर टीम ने घोड़ा खेड़ा के पोखरलाल जाट का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि आज उनकी बदौलत इस गौशाला की गौ माता के दर्शन हुए। अगले वर्ष फिर आने की उम्मीद के साथ गौ माता के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान किया।