609
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और ‘सारदिया साप्ताहिक’ के संपादक रत्नेश कुमार कोठारी का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्रीय पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़े समुदाय में शोक की लहर छा गई है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान केसुंदा से शुरू होने वाली शव यात्रा के बाद संपन्न होगा। रत्नेश कुमार कोठारी लंबे समय से सामाजिक और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। उन्होंने अपने संपादन काल में ‘सारदिया साप्ताहिक’ को क्षेत्र की मुखर आवाज बनाया। सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कोठारी साहब का निधन उनके परिवार, पत्रकार साथियों और पाठकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।