252
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चित्तौड़गढ़ में संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित अध्यापकों एवं परीक्षा ड्यूटी पर लगे कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे वे अपनी पूरी क्षमता के साथ परीक्षा दे सकें। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर बैठक व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा एवं गोपनीयता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।