126
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी मे एक साल से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी गंगरार श्यामाराम पु.नि. के नेतृत्व में कानि. दिनेश, गजेन्द्र, अमित व डीएसटी टीम प्रभारी हैडकानि मुश्ताक व जाप्ता कानि. दुर्गेश, विरेन्द्र, व छोगालाल द्वारा थाना गंगरार के मादक पदार्थों की तस्करी मे एक साल से फरार वांछित आरोपी 35 वर्षीय साजिद खान उर्फ राजू पुत्र सतार खान निवासी गंगरार थाना गगंरार जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश कर पिसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी साजिद खान पुलिस थाना साकेतनगर जिला ब्यावर मे भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण मे वांछित चल रहा है।