126
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद के प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा
अभियान के तहत कृषि मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 2 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध ₹3000 का चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी, स्वास्थ्य निरीक्षक बालमुकुंद घारू एवं सत्यनारायण बेनीवाल उपस्थित रहे। साथ ही अतिक्रमण टीम एवं सफाई कार्मिक भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाइश दी गई। भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।