चित्तौड़गढ़ - रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का हुआ सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को बेगूं पंचायत समिति की मोतीपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दो भामाशाहों का सम्मान किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। हॉकी व क्रिकेट के खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय में सात सीसीटीवी कैमरे एवं 10 पंखे लगवाने में सहयोग देने वाले भामाशाहों की सराहना की गई।

ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को 12 बॉपी (बापी) पट्टों का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत करते ही पात्र ग्रामीणों को हाथों-हाथ पट्टे प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

रात्रि चौपाल के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा 20 से अधिक परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। खातेदारी भूमि पर रास्ता बंद करने संबंधी परिवाद पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार एवं पटवारी को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एक परिवार के राजस्व संबंधी आपसी बंटवारे के मामले में भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एक छात्र के विद्यालय अभिलेख में पिता के नाम में त्रुटि सुधार हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बोर्ड स्तर पर संशोधन कराने के निर्देश दिए गए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीणों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो तथा शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। गांव में घरों के पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को हटाने के संबंध में प्राप्त आवेदन पर विद्युत विभाग के एक्सईएन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चौपाल से पूर्व किया वार्षिक निरीक्षण

रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने पुलिस थाना बस्सी, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, उपकोष कार्यालय एवं सब-जेल बेगू का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चौपाल एवं जनसुनवाई के दौरान जिला परिषद के सीईओ विनय पाठक, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गोस्वामी, नायब तहसीलदार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता, जल संसाधन विभाग के राजकुमार शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम स्तरीय प्रशासक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?