630
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भगवान महावीर मानव सेवा समिति के तत्वावधान में Gene inral Diagnostics द्वारा 2 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ 21 फरवरी को बापू नगर सैंती स्थित समिति द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में हुआ। शिविर 21 एवं 22 फरवरी को प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में मात्र एक ब्लड सैंपल से शरीर की सामान्य एवं विशेष जांचें रियायती दर पर की जा रही हैं। पुरुष/महिला पैकेज 1300 रुपये तथा विशेष महिला पैकेज 2200 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही थायरॉइड (T3, T4, TSH) एवं HbA1c जांच पर भी विशेष रियायत दी जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर राजेंद्र दोषी, नवनीत मोदी, कनक मेहता, दिनेश खंडेलवाल, नवीन पटवारी सहित टेक्नीशियन राहुल दमामी एवं अनीता गुर्जर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से लाभ लेने का आह्वान किया।