147
views
views
सीधा सवाल। कपासन। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रामथली तहसील कपासन मे रविवार को एक शाम सांवलिया सेठ के नाम के अंतर्गत विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन करता रतन गाडरी रामथली ने बताया कि माया म्यूजिकल ग्रुप राजस्थान के बैनर तले रविवार को मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली के निकट स्थित रामथली गांव में एक शाम सांवलिया सेठ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा ।एक शाम सांवलिया सेठ के नाम भव्य ऐतिहासिक भजन संध्या में प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका माया गुजरी सुप्रसिद्ध भजन गायक शंभू धनगर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार सुप्रसिद्ध भजन गायिका निरमा धनगर,सुप्रसिद्ध भजन गायक नारायण धनगर, ऑर्गेनाइजर रघुनाथ गुर्जर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार कॉमेडी किंग रमेश कुमावत, नृत्यांगना पिंकी कोटा, शालू नागोरी, नृत्यांगना हंसा रंगीली अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करेंगे।