चित्तौड़गढ़ - विदेशी पर्यटक दल ने मिश्रों की पीपली में किया सांस्कृतिक दौरा, स्कूल और मंदिर में स्वागत
105
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। समीपवर्ती गांव मिश्रों की पीपली में फ्रांस से आए विदेशी पर्यटकों के एक दल ने ग्रामीण अंचल की परंपरा और रीति-रिवाजों को देखा। दल ने गांव के राजकीय विद्यालय में गरीब छात्रों को पठन सामग्री और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई।
विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा और अध्यापिका ललिता ने स्कूल परिवार की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद गांव स्थित माताजी के मंदिर में पुजारी राधेश्याम बंजारा और ग्रामवासियों ने यात्रियों का माला और ऊपरना पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय गाइड दुर्गेश जोशी, भारत जोशी और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।