चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ दुर्ग के विकास को लेकर अहम बैठक, कुंभा महल का मुख्य द्वार जल्द खुलेगा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने चित्तौड़ दुर्ग का अवलोकन कर विकास कार्यों को लेकर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दुर्ग पर पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कलेक्टर ने बताया कि दुर्ग स्थित कुंभा महल का मुख्य प्रवेश द्वार जल्द ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। वर्तमान में पर्यटक जिस मार्ग से महल में प्रवेश करते हैं, वह संकरा और जोखिमपूर्ण है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मुख्य द्वार खुलने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित होगी।

दुर्ग क्षेत्र में बंदरों के आतंक को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर रेलिंग लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चित्तौड़ दुर्ग को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐतिहासिक कुंडों और बावड़ियों की साफ-सफाई के लिए विस्तृत योजना तैयार कर पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुरातत्व विभाग और पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी, क्योंकि वह पार्किंग शुल्क वसूल करता है, प्रवेश शुल्क नहीं। अब पर्यटकों से टिकट केवल पार्किंग स्थल पर ही लिया जाएगा और सभी पार्किंग के लिए एक समान टिकट व्यवस्था लागू की जाएगी।

दुर्ग विकास के व्यापक कार्यों को लेकर पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, सांसद, विधायक और नगर पालिका के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पेयजल, सुलभ शौचालय, यात्री विश्राम गृह सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

What's your reaction?