126
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 मार्च को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में एक विशाल 'समरसता संगोष्ठी' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री विश्व नाथ टांक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्व हिंदू समाज को एक जाजम पर लाना और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच व भेदभाव को मिटाकर एकता का संदेश देना है।
वहीं विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि वर्तमान में हिंदू समाज विभिन्न कारणों से विघटित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को 'संगत और पंगत' का नाम दिया गया है, जहाँ विभिन्न मत-पंथों के लोग पूज्य संतों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और एक साथ भोजन ग्रहण करेंगे।
बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय संगठन सह महामंत्री विनायक राव देशपांडे मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे । बैठक में दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पांडिया का भी विशेष उद्बोधन रहा ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग संयोजक योगेश दशोरा ने बताया की संगोष्ठी 8 मार्च को शाम 5:30 बजे शुरू होगी, जिसमें समाज को बांटने वाली शक्तियों के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लिया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने विभाजनकारी शक्तियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को जाति या भाषा के आधार पर बांटने का प्रयास करने वाली शक्तियों को हिंदू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
बैठक में प्रांत गो रक्षा सह प्रमुख मनोज सोनी,प्रांत प्रचार सह प्रमुख अनिल चतुर्वेदी ,नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा
प्रेम प्रकाश लड्ढा, मोहित अरोड़ा, विजय कुमार जगेटिया,बृजेश कुमार राठौर, जितेश नांदावत, आशीष वैष्णव, सागर व्यास, सोहन लाल, दीपक शर्मा, शांति लाल, महावीर प्रसाद कीर,विनोद पटवा, अंकित सोनी, कान सिंह, शेखर शंकर कुमावत,काजल खटीक, दिलीप जोशी, गोपाल छीपा, कैलाश जाट, प्रकाश वैष्णव विभाग संयोजिका लोपामुद्रा जोशी, प्रीति मीणा, जिला संयोजिका शिवानी साहू, नगर संयोजिका अंजलि सैन, विभाग संयोजिका संगीता ओझा, सलोनी रावल, प्राची डांगी, आरती प्रजापत, राधा काबरा, सोनू लड्ढा, लीना व्यास, कृष्णा भील, अमित मीणा बब्लेश शर्मा अंकुर भाटी, जोधसिंह ज्ञानमल खटीक, सुमित हेडा, जयेश भटनागर एवं बजरंग लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेवाड़ की इस पावन धरा से समस्त हिंदू समाज से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस संगोष्ठी का हिस्सा बने।