1092
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। थाना बस्सी पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमसी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया। थाना अधिकारी चंपाराम मेघवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार डिटेन किए गए व्यक्तियों की पहचान भरत और शंकर के रूप में हुई है, जो अंबरनाथ निवासी ठाणे (MH) बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त राशि दिन में मंदसौर के YD नगर थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर प्राप्त की गई थी।
घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाना YD नगर को दी गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को बरामद नकदी सहित YD नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।