546
views
views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। बड़ोली निवासी डॉ. हिमानी सोलंकी का एमडी एनेस्थीसिया में चयन आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुआ है। यह उपलब्धि उनके परिवार एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। डॉ. हिमानी सोलंकी भगवान सिंह बडोली की पुत्री एवं एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बडोली की भतीजी हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से 2022 के बीच अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर से पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा में मेडिकल अफसर के रूप में दो वर्षों तक सेवाएं दीं। डॉ. हिमानी का ससुराल ग्राम भीमगढ़, जिला बांसवाड़ा में है। उनके पति मनिंदर सिंह चौहान भी चिकित्सक हैं तथा वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर असम में पिछले दो वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. हिमानी सोलंकी की इस सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।