चित्तौड़गढ़ - मुख्यमंत्री रोजगार महोत्सव में 454 नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार महोत्सव का आयोजन शनिवार को शहर के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर  आलोक रंजन एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अजमेर से किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  तथा राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। प्रदेश स्तर पर 21,800 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले में विभिन्न विभागों में कुल 454 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिले में पंचायत राज विभाग में सहायक अकाउंटेंट (2) एवं जूनियर टेक्निकल (46), चिकित्सा विभाग में सीएचओ (100), लैब टेक्नीशियन (56) एवं महिला हेल्थ वर्कर (6), राजकीय मेडिकल सेवाओं में 110 कार्मिक, कौशल नियोजन विभाग में 1, वन विभाग में 1, जल संसाधन विभाग में 1, खान एवं भूविज्ञान विभाग में 1, पशुपालन विभाग में 15, डिपार्टमेंट ऑफ स्किल में 2, राजस्व विभाग में 99 पटवारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 2, संस्कृत शिक्षा विभाग में 1, स्थानीय स्वशासन विभाग में 1 तथा कृषि विभाग में 1 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आलोक रंजन ने नव नियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी सेवा प्राप्त करना अत्यंत गौरव एवं जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि परिवारों के त्याग, परिश्रम एवं मार्गदर्शन से प्राप्त इस अवसर को जनसेवा के माध्यम से सार्थक बनाना आवश्यक है। प्रत्येक कर्मचारी, चाहे वह सहायक स्तर पर हो अथवा अधिकारी स्तर पर, शासन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। सेवा के दौरान ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए उच्च पदों तक भी पहुंचा जा सकता है।

जिला कलक्टर ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक सहित, मुख्य चिकित्सा अनुशासन अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर अनीश जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आभार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद तिवारी ने व्यक्त किया तथा संचालन पारस टेलर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त कार्मिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

What's your reaction?