336
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को अजमेर में आयोजित विशाल जनसभा में बेगूं नगर से सैंकड़ों कार्यकर्ता बसों से रवाना हुए। भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट विदुषी जयदीप बिल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 फरवरी शनिवार को अजमेर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा को सुनने के लिए बेगू नगर से सैकड़ो कार्यकर्ता सांसद सीपी जोशी, विधायक डॉ सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के निर्देश पर पुराने बस स्टैंड बेगूं से तीन बसों में रवाना हुए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, राकेश गुरुजी, नगर मंडल से प्रभारी रेखा मेहर, निर्मल माली, नवीन तंबोली, दीपक वैष्णव, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति वैष्णव, संतोष मेहर, सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू वैष्णव, उमा मैहर, मीरा वैष्णव, पवन दक, दिनेश कासलीवाल, मनोज प्रजापत, सागर पटवा, ललित पंचोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बसों को रवाना किया गया।