चित्तौड़गढ़ / डूंगला - चिकारड़ा-मोरवन टोल पर हादसा: किसान की मौत, चालक गिरफ्तार; मुआवजे पर सहमति के बाद खुला जाम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा

सीधा सवाल। डूंगला। चिकारड़ा-मोरवन टोल प्लाजा पर मंगलवाड़ सुबह संदिग्ध वाहन की पीछा कार्रवाई के दौरान हुए सड़क हादसे में किसान मदनलाल बंजारा की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और मार्ग जाम कर दिया। मौके पर बड़ीसादड़ी डिप्टी सहित पांच थानों का जाब्ता पहुंचा। डूंगला एसडीएम ईश्वरलाल खटीक और तहसीलदार गुणवंत माली ने समझाइश कर हालात संभाले। मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

तस्करी की सूचना पर नाकेबंदी, संदिग्ध कार का पीछा

पुलिस के अनुसार मोरवन टोल पर तस्करी की सूचना के बाद नाकेबंदी की गई थी। सुबह करीब 7:30 बजे संदिग्ध कार RJ09 CA 4467 के गुजरने पर पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही दो गाड़ियों के बीच घटनाक्रम में किसान मदनलाल बंजारा की टक्कर लगने से मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसा पुलिस की 112 वाहन की टक्कर से हुआ, जबकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना संदिग्ध कार से हुई। किस वाहन से टक्कर हुई, यह जांच का विषय बताया गया है।

शव रखकर प्रदर्शन, मार्ग रहा बाधित

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर मंगलवाड़ थाना प्रभारी भगवानलाल जाब्ता सहित पहुंचे। हालात को देखते हुए डूंगला, भादसोड़ा, निकुंभ थानों का अतिरिक्त बल बुलाया गया। बड़ीसादड़ी डिप्टी भी मौके पर पहुंचे। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने निकुंभ चौराहे से मार्ग डायवर्ट कर आवरी माता की ओर से निकासी कराई।

5 लाख बीमा कवर व इंश्योरेंस क्लेम पर बनी सहमति

एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलता है। साथ ही दुर्घटना कारित वाहन के इंश्योरेंस से मिलने वाला क्लेम भी परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दिलाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सहमति बनी और शव को निजी वाहन से मुर्दाघर भिजवाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

सुबह 10 बजे पुत्र प्रहलाद सहित परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बंजारा समाज की रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवाड़ थाना प्रभारी भगवानलाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना कारित वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?