चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - खत्म हुआ इंतजार: निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल

विधायक कृपलानी सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन, क्षेत्र विकास को मिलेगी नई गति

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ रविवार को धीनवा (निम्बाहेड़ा) स्थित खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। भूमि पूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से गति प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के अथक प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत इस फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं मेवाड़-मालवा क्षेत्र से प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर मंडफिया आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।
समारोह में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, चित्तौडग़ढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रतापगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह रावत, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, क्षत्रीय महासभा के नारायण सिंह बडौली सहित आरएसआरडीसी डीजीएम आर.के. माहेश्वरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लालचंद वर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री कल्लाजी वेदपीठ के कैलाश मूंदड़ा के नेतृत्व में बटुकों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। तत्पश्चात धीनवा, जावदा एवं डोरिया क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा अनुसार उपरना ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

आज का दिन क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक- विधायक कृपलानी

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया गया था। तकनीकी कारणों से कार्यारंभ में विलंब अवश्य हुआ, किंतु अब भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है।
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस शासनकाल में इस सड़क को लेकर केवल घोषणाएं की गईं, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने उसे धरातल पर उतारने का कार्य किया है। विधायक कृपलानी ने नगर परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर जनता के समक्ष सत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निम्बाहेड़ा विधानसभा, चित्तौडग़ढ़ एवं प्रतापगढ़ जिलों सहित सम्पूर्ण राजस्थान में पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं और आगामी वर्षों में भी कोई क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा।

सड़क विकास से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य- विधायक आक्या

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन सड़क केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक विकास की आधारशिला है। इससे व्यापार, उद्योग, कृषि उपज के परिवहन एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह फोरलेन सड़क आने वाले समय में मेवाड़-मालवा क्षेत्र को जोडऩे वाली प्रमुख कड़ी साबित होगी और क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी।
समारोह के आरम्भ में स्वागत उद्बोधन देते हुए आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लालचन्द्र वर्मा ने सड़क निर्माण को लेकर जानकारी दी। समारोह का संचालन पश्चिम मंडल अध्यख राजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's your reaction?