चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निंबाहेड़ा एडीजे की पत्नी का ट्रेन की टॉयलेट में मिला शव अलग-अलग कोच में सवार थे पति-पत्नी, डॉक्टर बोले-साइलेंट अटैक आया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा

सीधा सवाल । निम्बाहेडा। निंबाहेड़ा के एडीजे राजकुमार चौहान की पत्नी का शव बुधवार को ट्रेन के टॉयलेट में मिला। पति-पत्नी सोयत स्टेशन से निंबाहेड़ा के लिए अलग-अलग कोच में बैठे थे। एडीजे राजकुमार चौहान निंबाहेड़ा उतर गए, लेकिन पत्नी ऊषा नहीं दिखी। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। लेकिन ट्रेन तब तक आगे निकल चुकी थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन में ही मिल रही थी। ट्रेन को रतलाम के जावरा स्टेशन पहुंचने पर रुकवाया गया और तलाशी ली गई। टॉयलेट के अंदर महिला का शव मिला। डॉक्टरों के अनुसार महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आया था।

पति-पत्नी दोनों अलग-अलग कोच में थे

जीआरपी ने बताया- निंबाहेड़ा में पदस्थ एडीजे राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान 4 मार्च को कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) में सफरकर रहे थे। अलग-अलग कोच में रिजर्वेशन था। दोनों राजस्थान के सोयत स्टेशन से निंबाहेड़ा के लिए बैठे थे। बुधवार सुबह निंबाहेड़ा स्टेशन पर राजकुमार चौहान उतर गए, लेकिन पत्नी नहीं उतरी। तय समय पर ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो गई स्टेशन पर एडीजे चौहान ने पत्नी को काफी तलाश किया। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने सीसीटीवी चेक किए। कोच से उतरते हुए महिला नजर नहीं आई। इसके बाद आगे के स्टेशनों को जीआरपी ने सूचना दी।

जीआरपी ने मोबाइल से ट्रेस की लोकेशन

जीआरपी ने महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के अंदर ही मिली। इसी बीच ट्रेन रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पहुंच गई। जिस कोच में महिला का टिकट था, वहां पुलिस ने तलाशी ली और इसके बाद टॉयलेट की भी जांच की। टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खोलने पर महिला अंदर मिली। इसके बाद उसे तुरंत जावरा के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।

पति को फोन कर बताया था वॉशरूम जा रही हूं

निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं। इस पर जीआरपी ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका। रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के मुताबिक डॉक्टरों के अनुसार महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आया था। बाद में ट्रेन के जावरा पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया।

डॉक्टर बोले- महिला को साइलेंट अटैक आया

सूचना मिलने पर रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे। महिला के पति और अन्य परिजन भी जावरा पहुंच गए। बाद में परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही महिला का शव अपने साथ ले गए। जोधपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What's your reaction?