273
views
views
सीधा सवाल । निंबाहेड़ा। निम्बाहेड़ा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मुदडा के अनुसार विज्ञान विषय में कोई नवीन विचार पर आधारित मॉडल बनाकर प्रस्तुत करने पर सरकार द्वारा एक विद्यालय से अधिकतम पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कार किया जाता है। पूरे राज्य में 5720 छात्र छात्रों का चयन हुआ इसमें से चित्तौड़ जिले में 225 छात्र छात्रों का चयन हुआ है। निंबाहेड़ा ब्लॉक के कुल 28 विद्यालयों से 43 छात्र छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। लसडावन विद्यालय के प्रधानाचार्य रतनलाल मेघवाल ने बताया कि पहली बार राउमावि लसडावन से पांच छात्र-छात्राओं एवं लसडावन गांव में ही संचालित सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र हरीश जाट का भी चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। विज्ञान शिक्षक राधेश्याम धाकड़ के अनुसार सपना कुंवर, प्रमिला सालवी, यासीन मोहम्मद, किशन रेगर और बबलू औड का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। इस पर विद्यालय स्टॉप एवं अभिभावको ने खुशी जाहिर की है।