231
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। वे यहां आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 मार्च को प्रातः 9:25 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से रवाना होकर 10:50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 10:55 बजे प्रस्थान कर 11:20 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
पुलिस लाइन से 11:25 बजे प्रस्थान कर वे दुर्ग स्थित विजय स्तंभ जौहर स्थल पर 11:45 बजे पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12:00 बजे विजय स्तंभ से प्रस्थान कर 12:05 बजे कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 12:15 बजे कालिका माता मंदिर से रवाना होकर 12:40 बजे ईनाणी सिटी सेंटर, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात मुख्यमंत्री 1:45 बजे ईनाणी सिटी सेंटर से प्रस्थान कर 1:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से जालौर के लिए प्रस्थान करेंगे।