504
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूं नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ सोमवार प्रातः 10 बजे श्रीराम मार्केट से वेणी यश साधना संस्थान भृगु नगर तक सीसी रोड का शिलान्यास करेंगे। प्रातः 11 बजे उप जिला चिकित्सालय में अमर शहीद दिवस भगतसिंह सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे नगरपालिका उद्यान में विभिन्न समाजो के सामुदायिक भवनों का शिलान्यास करेंगे, जहां स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित होगा। सायं 7 बजे नगरपालिका उद्यान में आयोजित गणगौर महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेकर विजेता उप विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। रात्रि 8 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छापरा के खेल मैदान में आयोजित बेगूं प्रीमियर लीग में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।