1617
views
views
सीधा सवाल। कपासन। राजमार्ग के निकट स्थित पुरातात्विक महत्व के प्रमुख शक्ति पीठ मूला माता मंदिर के चैत्र नवरात्रि मेले के समापन के बाद रविवार को मंदिर के भंडार खोले गए। इन भंडारों से कुल एक लाख पिचतर हजार नो सो दस रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई।मूला माता मेला समिति के सदस्य राकेश आचार्य ने बताया कि मेले के समापन के बाद रविवार को विकास समिति के सत्य नारायण आचार्य सहित अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के भंडार खोले गए।इस दौरान निकली भेंट राशि की गिनती की गई। भेंट राशि गिनने में मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण आचार्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोमल बारेगामा, राकेश आचार्य, लोकेश खटीक, श्याम लाल आचार्य, पुखराज सुथार, बादशाह सिंह, दिलीप आचार्य, दिनेश शर्मा, बद्री लाल जाट, मुकेश टेलर और गोपाल लाल सुथार, रामचंद्र, देवकिशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।मुला माता विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि दान पात्र से निकली राशि का उपयोग मंदिर विकास हेतु खर्च किया जाएगा ।