105
views
views
सीधा सवाल। कपासन। संकल्प यूथ ग्रुप ने रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।स्थानीय पेंशनर भवन में सुबह दस बजे से शाम 4:30 बजे तक चले इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करना था।मानवता की सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं और आमजन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संग्रहित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने संकल्प यूथ ग्रुप के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर आगे आने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि संकल्प यूथ ग्रुप कपासन में समय समय पर रक्तदान शिविर, सामाजिक जागरूकता अभियान और अन्य जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।शिविर के सफल आयोजन में समूह के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।