चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - एलागढ़ की पहाड़ियों पर नवरात्रि कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय मेले का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

मंत्री दक ने एलवा माता मंदिर क्षेत्र में रोड निर्माण के साथ बगीचे निर्माण की घोषणा की

सीधा सवाल। चिकारड़ा। एलागढ़ की पहाड़ियों पर स्थित माता एलवा के भव्य सुंदर मंदिर पर नवरात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया। नवरात्रा के अंतिम दो दिनों में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन भी हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि उक्त आयोजित मेला 25 मार्च को उद्घाटन के साथ 26 मार्च को रावण दहन के साथ समापन हुआ। 25 मार्च को ऑर्गेनाइजर रतन चौधरी की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध भजन गायक हर्षित लोहार पुनीत मेनारिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई आयोजित कार्यक्रम में डांसर के रूप में चांदनी चित्तौड़गढ़ सोनिया भीलवाड़ा नेहा भीलवाड़ा सपना भीलवाड़ा द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का मनमोहन लिया। मैं अंतिम दिन देव म्यूजिकल ग्रुप गेन्जरा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई भजन गायक कलाकार के रूप में कमलेश सेन निरमा धनकर ओम वैष्णव बद्रीलाल सालवी थे। वही डांसर के रूप में सिमरन भीलवाड़ा हरियाणा जयपुर एंजेल भीलवाड़ा शानू नागदा थी। इसके साथ ही सुपरस्टार में अनोखी राजस्थानी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी कार्यक्रम में कॉमेडी के रूप में डैनी अलबेला ने ग्रामीणों को हंसा हंसा कर लोटपोट किया। मंच संचालन के रूप में राजा बाबू सैनी थे। 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमंत सिंह बोहेड़ा थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव भाणावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मनीष मेहता नगर अध्यक्ष ,वीरेंद्र मेहता, पुखराज त्रिवेदी, कमलेश दास वैष्णव ,राजमल मेनारिया ,विनोद जोशी, अशोक त्रिवेदी, गणपत लाल के साथ जमनेश वैष्णव थे। 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरणमल अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र सिंह भुरकिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, चंद्रशेखर शर्मा पूर्व प्रधान हीरालाल उप प्रधान रणजीत सिंह बड़ी सादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया राधेश्याम शर्मा की लाल सिंह डूंगला प्रशासक कुंदन मल खेरोदिया, ठाकुर सिंह किस्मत गुर्जर थे। अतिथियों का सम्मान लोक न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ ओंकार लाल व्यास राम सिंह सरवानिया पूरणमल अहीर के साथ ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्यों द्वारा किया गया। मेले में कई दर्जन व्यावसायिक दुकाने विभिन्न सामान के साथ पहुंची और अपना कारोबार किया। इसके साथ ही कुल्फी चाट पकौड़ी गन्ना जूस की रेडिया भी सजी हुई थी। ग्रामीण महिला पुरुष दुकानों से खरीदारी करते नजर आए तो रेड़ियो से खाने पीने से भी नहीं चुके और जमकर मेले का आनंद लिया। इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने मंत्री दक पहुंचे मंत्री दक ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से धार्मिक भावनाओं में बढ़ोतरी होती है। वही सनातन धर्म को लेकर जनमानस आगे बढ़ता है। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर राम जन्म को लेकर विभिन्न सोर्स के माध्यम से ग्रामीणों को इंगित करते हुए कहा कि विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानव को भगवान से जोड़ता है। इसके साथी नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य साकार होते देखा गया। और आज लाखों करोड़ों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हुए धर्म लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही लोक न्यास ट्रस्ट की मांग पर मेंन रोड से लेकर माताजी मंदिर तक सीसी रोड निर्माण करने की घोषणा की। वही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था के अंतर्गत 10 लाख की लागत का बगीचा निर्माण की भी घोषणा की। वही बताया कि ऐसे धार्मिक स्थान पर विकास की कोई कमी नहीं है। अंत में माता के जयकारों के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। भजनो और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य का आनंद लिया। डांसर द्वारा भजनों पर लगाए गए ठुमको का ग्रामीण महिलाओं पुरुष द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। लोकन्यास ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वाद्य यंत्रों सहित कलाकारों का अभीवादन स्वीकार करते हुए सम्मानित किया। सम्मान की कड़ी में बार एसोसिएशन अध्यक्ष का साफा दुपट्टा पहना ते हुए स्वागत किया गया। पूरे मेला ग्राउंड के साथ पुलिस प्रशासन को भी सम्मानित किया गया।

दो फ़ोटो लगाने है । न्यूज़ को कवरेज अच्छा देना है ।
दुबारा से भेज रहा हु सर जी ।

What's your reaction?