168
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। क्षेत्र की पारसोली थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान पैदल जा एक युवक के कब्जे से 2 किलो 520 ग्राम गांजा जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव व जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ मनीष त्रिपाठी के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व स्थायी वारंटियो, भगौडो, मफरूर व वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन "त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व वृत्ताधिकारी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान ए.एन.टी.एफ टीम चित्तौडगढ की सुचना पर कोटा–चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देवलच चौराहा पर नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक पैदल जा रहे महेन्द्र पिता भवानीशंकर जाति माली उम्र 30 साल निवासी गुलाना थाना बेगूं जिला चित्तौडगढ के कब्जे से 2 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए नियमानुसार जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इधर पारसोली पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान देवेन्द्र कुमार उ.नि. थाना बेगूं के जिम्मे किया गया। प्रकरण में अनुसन्धान जारी है।