357
views
views
सीधा सवाल। बेंगू। पुलिस थाना बेगूॅ द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के 3 साल पुराने प्रकरण में वाछित 5 हजार रू के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे अजंलि सिह आरपीएस वृत्ताधिकारी बेगू के सुपरविजन में कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बेगू के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे 3 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 31 अगस्त 2023 को तत्कालीन अनुपम मिश्रा आरपीएस(प्रो) थानाधिकारी बेगूं द्वारा सरहद ठुकराई में एक अल्टो कार से 24 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा जब्त किया जाकर मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण में जब्तशुदा के पंजिकृत वाहन स्वामी बुधाराम पिता भोमाराम जाति गोदारा विश्नोई उम्र 34 साल निवासी गोदारों की ढाणी, डोली कला थाना कल्याणपुर जिला बलोतरा (राज.) की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये जाकर तलास की गई मगर अभियुक्त पुलिस के पकड में नहीं आया। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 5 हजार रू का ईनाम की घोषणा की गई। ततपश्चात उक्त अभियुक्त की तलास हेतू थानाधिकारी बेगूं द्वारा टीम गठीत की जाकर जोधपुर पहूंच तलास की। उक्त अभियुक्त जोधपुर शहर में होटल पर काम करता हुआ मिला जिसको थाने पर लेकर आये व उक्त अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया जाकर वाहन के संबध में पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।