420
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा चौवटा स्थित महादेव जी मंदिर में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की घटना का मात्र 24 घंटे में सफल खुलासा करते हुए अभियुक्त ताराचंद को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 3 अप्रैल को प्रार्थी नारायण लाल पिता भेरूलाल जाति लोहार उम्र 32 वर्ष निवासी भाटोली बागरियान ने थाना मंगलवाड पर एक रिपोर्ट दी कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 की रात्री को भाटोली बागरियान में स्थित चौवटा के महादेवजी मन्दिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को ट्रेस आउट करने के लिये एएसपी सरितासिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल के नेतृत्व में गोकुल लाल डांगी उप निरीक्षक एवं एएसआई जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में अलग अलग टीमो का गठन किया गया। टीमो द्वारा भाटोली बागरिया, परेश्वरपुरा, देवाखेडा, नंगाखेड़ा, चिकारडा इत्यादि में संदिग्धगणो से पुछताछ की गई। टीमो द्वारा संदिग्ध ताराचंद पिता रूपलाल जाति मेघवाल उम्र 36 साल निवासी भाटोली बागरियान थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर अभियुक्त ताराचंद ने वारदात करना कबुल किया। अभियुक्त ताराचंद मेघवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ताराचंद के विरूद्ध पुर्व में थाना डुंगला पर महिला अत्याचार से सम्बंधीत प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में जैर ट्राईल है। प्रकरण का अनुसधान जारी है।