views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। फतेह विहार कॉलोनी में फतेह विहार प्रीमियर लीग ‘अभी कप’ सीजन-8 का भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ आगाज हुआ। पहले दिन बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें रोमांचक खेल देखने को मिला और दर्शकों ने पारिवारिक क्रिकेट का भरपूर आनंद उठाया।
जानकारी देते हुए निलेश पटवारी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार लीग में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है, जिससे यह प्रतियोगिता पारिवारिक स्वरूप में आयोजित होती है।
प्रतियोगिता में कुल 23 मैच (फाइनल सहित) खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह नाकोड़ा धाम सादी गंगरार के मुख्य पुजारी धनराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
आयोजन में अध्यक्ष सुरेश चंद्र पटवारी, सचिव सुरेश चंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष गुमान सिंह राठौड़ सहित आयोजन समिति के सदस्य, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।