चित्तौड़गढ़ - होमगार्ड विभाग की चार दीवारी मामले में नोटिस के बाद नगर परिषद व जवान हुवे आमने-सामने
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र की जमीन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हाल ही में प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बन रही चार दीवारी को लेकर नगर परिषद और होमगार्ड विभाग आमने-सामने आ गए हैं। इस दौरान करीब तीन थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। नगर परिषद ने सरकारी मद से निर्मित भवन को अवैध बता कर नोटिस जारी कर दिया और जेसीबी और पुलिस बल लेकर ध्वस्त करने पहुंच गए, जहां होमगार्ड के जवान विरोध में उतर गए हैं। देर शाम को जिला कलक्टर ने दोनों विभाग के अधिकारियों को बुलाया है लेकिन स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या निर्णय हुआ है।

नगर परिषद ने अतिक्रमण बताते हुए चार दीवारी हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। रविवार को नगर परिषद आयुक्त अतिक्रमण हटाने के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां होमगार्ड कमांडेंट रविसिंह ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार विपिन चौधरी, सदर थाना अधिकारी प्रेमसिंह व शहर कोतवाल तुलसीराम प्रजापत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर होमगार्ड कमांडेंट की ओर से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद मामले को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी से चर्चा जारी है।

80 लाख बजट स्वीकृत, 90% काम पूरा

इधर, मीडिया से बातचीत में होमगार्ड कमांडेंट रविसिंह ने बताया कि यह भूमि वर्ष 2013 में विधिवत रूप से गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र को आवंटित की गई थी। उस समय भू-अभिलेख प्रक्रिया के तहत सीमांकन कर पत्थर गाड़े गए थे। बाद में 2021 में डीजीपीएस सर्वे के जरिए सीमा पुनः चिन्हित की गई और तारबंदी भी करवाई गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो चार दीवारी का निर्माण किया जा रहा है, वह राजस्थान पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत लगभग 80 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है और करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

नगर परिषद ने हमारी जमीन में बना दिया नाला
 
कमांडेंट ने स्पष्ट कहा कि यह पूरी तरह से सरकारी भूमि है और विभाग द्वारा किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा बनाए गए नाले का कुछ हिस्सा भी प्रशिक्षण केंद्र की भूमि पर आता है, जिसके लिए पहले भूमि उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में नाले के पानी का प्रवाह रोके जाने से पानी आसपास फैल रहा है, जिससे स्थिति और जटिल हो रही है।

उच्च अधिकारियों से किया पत्राचार

कमांडेंड रविसिंह ने बताया कि कुल 1.56 हेक्टेयर भूमि प्रशिक्षण केंद्र को आवंटित है, जबकि 0.15 हेक्टेयर भूमि रिजर्व पुलिस लाइन की सीमा में चली गई है, जिसे वापस दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि 30 से 50 फीट भूमि भी कम हो जाती है तो प्रशिक्षण केंद्र के संचालन पर असर पड़ेगा। वैध निर्माण को अतिक्रमण बताकर तोड़ना गलत है।इस पूरे विवाद के बीच यह भी चर्चा है कि शहर के बीच स्थित इस बेशकीमती जमीन पर कहीं न कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नजरें भी टिकी हुई हैं, जिसके चलते मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक स्तर पर मामले के समाधान के प्रयास जारी हैं।

What's your reaction?