840
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वितीय खंड की ओर से नगर की हिंदू धर्मशाला में अफीम तौल का कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। तौल प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 4 बजे शुरू हो रही है, जिसके चलते किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई किसान अपनी बारी सुनिश्चित करने के लिए रात से ही परिसर में डेरा डालकर बैठे रहते हैं। जिला अफीम अधिकारी आशीष भटनागर ने बताया कि सोमवार को तौल के चौथे दिन हमेरपुरा, जलोदा जागीर, भैरवी, प्रतापपुरा, जलमंडी, सेमरथली, उदपुरा, उंडावेला, बसेड़ी कुंडाल, खेड़ा केसुंदा, करणपुर कला, जाखमिया और चरलिया सहित 13 गांवों के 335 किसानों की 2540 किलो अफीम की तुलाई की गई। वहीं, अब तक चार दिनों में 1193 किसानों से 9021 किलो से अधिक अफीम खरीदी जा चुकी है। पूरी तौल प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित हो रही है। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। तौल के बाद अफीम को सुरक्षित रूप से केनों में भरकर नारकोटिक्स विभाग की नीमच फैक्ट्री भेजा जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को उनकी उपज का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि किसान अच्छी गुणवत्ता की अफीम लेकर आ रहे हैं।
मंगलवार को 9 गांवों के किसानों की तौली जाएगी अफीम
जिला अफीम अधिकारी आशीष भटनागर ने बताया कि मंगलवार को 9 गांवों के 342 किसानों की अफीम तौली जाएगी। इसमें में रघुनाथपूरा, गागरोल, चापडोल, हरिपुरा, जीवनपूरा, करजू, बसेड़ा, बरवाड़ा देवल, अम्बावली अफीम तुलाई होगी।